Wednesday, November 18, 2026
HomePunjabविधायक राय ने गांव बधौछी कलां में 51 लाख रुपये की लागत...

विधायक राय ने गांव बधौछी कलां में 51 लाख रुपये की लागत से पक्के किए गए रास्तों का किया उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब, 14 नवंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): विधानसभा क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब के गांवों में शहरों की तर्ज पर विकास कार्य करवाने के लिए ग्रांट जारी की गई हैं। इन विचारों का प्रकटावा हलका विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय ने गांव बधौछी कलां में लगभग 51 लाख रुपये की लागत से पक्के किए गए रास्तों का औपचारिक उद्घाटन करते हुए किया।

इस अवसर पर विधायक राय ने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल है और सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गांव बधौछी कलां में रास्ते पक्के होने से जहां गांव की सूरत में बड़ा बदलाव आया है, वहीं गांववासियों और राहगीरों को आवागमन में भी काफी सुविधा मिलेगी।

विधायक राय ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब के विकास को नई दिशा मिली है। हलके के कई बड़े गांवों को विकास कार्यों के लिए एक-एक करोड़ रुपये से अधिक की ग्रांट उपलब्ध करवाई जा चुकी है, जिससे सड़कों, गलियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को बढ़ावा मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का एकमात्र उद्देश्य प्रदेश के हर गांव और हर शहर का सर्वांगीण विकास करके पंजाब को दोबारा ‘रंगला पंजाब’ बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हलके के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर जारी रहेंगे।

विधायक राय ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों का उद्देश्य लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना और गांवों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है।

इस अवसर पर डेरा बाबा बीरम दास और बाबा बेअंत सिंह, राज दविंदर सिंह लाडी, सरपंच तेजिंदर सिंह, करमजीत सिंह जोगी, बलजीत सिंह बधोछी, मनदीप सिंह पोला आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments