Wednesday, November 18, 2026
HomePunjabशहीद परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि देने जुटेंगे पंजाबभर के लोग

शहीद परविंदर झोटा को श्रद्धांजलि देने जुटेंगे पंजाबभर के लोग

तलवंडी साबो, 15 नवंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा कौमी शहीद घोषित किए गए परविंदर सिंह झोटा की याद में रविवार को तख्त श्री दमदमा साहिब में रखे गए पाठ का भोग और श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

परविंदर सिंह के नाम पर गठित एक्शन कमेटी के मीडिया इंचार्ज हरदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि कार्यक्रम में पंजाब भर से किसान, मजदूर, कर्मचारी तथा सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि समारोह में पंजाब को नशामुक्त बनाने और नशा कारोबार के खिलाफ एकजुट संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया जाएगा। परविंदर सिंह के पिता भीम सिंह फौजी सहित अन्य नेताओं ने लोगों से बड़ी संख्या में समारोह में पहुंचने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments