Wednesday, November 18, 2026
HomePunjabपंजाब के चार जिलों में बारिश के आसार, अगले दिनों में बढ़ेगी...

पंजाब के चार जिलों में बारिश के आसार, अगले दिनों में बढ़ेगी ठंड

चंडीगढ़, 15 नवंबर 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार आज फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सुबह जालंधर में हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक महसूस की गई, जबकि चंडीगढ़ में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब के कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, प्रदेश में रात के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक है। पठानकोट में सबसे कम 12.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक 16 नवंबर से पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में सुबह और रात के समय हल्की से मध्यम धुंध पड़ सकती है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आने से ठंड बढ़ने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments