एंटरटेनमेंट, 15 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह) : शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस मल्टीस्टारर फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर और सुहाना खान भी नजर आएंगे।
इसी बीच रेडिट पर एक यूजर ने फिल्म की संभावित कहानी को लेकर थ्योरी साझा की है। इसके मुताबिक, अभिषेक बच्चन का किरदार शाहरुख को दीपिका की हत्या करने का काम सौंपता है, लेकिन दोनों के बीच प्यार हो जाता है। आगे कहानी में दीपिका की मौत, सुहाना की परवरिश और अभिषेक से बदला लेने की कहानी दिखाई जाने का दावा किया गया है।
इस थ्योरी पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, फिल्म की वास्तविक कहानी को लेकर निर्माताओं की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। रेडिट पर साझा की गई यह कहानी फिलहाल केवल एक अटकल है।







