Wednesday, November 18, 2026
HomeEntertainmentवरुण धवन की नई हॉरर फिल्म का ऐलान, 31 मार्च 2028 को...

वरुण धवन की नई हॉरर फिल्म का ऐलान, 31 मार्च 2028 को होगी रिलीज

नई दिल्ली, 14 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह):  बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन जल्द ही एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने नजर आएंगे। मशहूर प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स (YRF) अपनी पहली हॉरर फिल्म बनाने जा रहा है, जिसमें वरुण धवन मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म का निर्देशन अभय पन्नू करेंगे, जबकि अक्षय विधानी इसे प्रोड्यूस करेंगे। आदित्य चोपड़ा इस प्रोजेक्ट की देखरेख करेंगे।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म 31 मार्च 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वरुण इससे पहले ‘बॉर्डर 2’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब उनकी इस हॉरर फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments