Wednesday, November 18, 2026
HomePatialaपंजाबी प्रबोध परीक्षा 13 दिसंबर को होगी

पंजाबी प्रबोध परीक्षा 13 दिसंबर को होगी

पटियाला, 17 नवंबर, 2026 (शहीद-ए-आज़म ब्यूरो) : पंजाब सरकार द्वारा भरी जाने वाली ग्रुप-सी और इससे ऊपर के पदों के लिए निर्धारित योग्यताओं में उम्मीदवारों का मैट्रिक स्तर पर पंजाबी विषय पास होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों के पास मैट्रिक स्तर की पंजाबी भाषा की योग्यता नहीं है, उनके लिए भाषा विभाग पंजाब द्वारा पंजाबी प्रबोध परीक्षा 13 दिसंबर, 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। निदेशक, भाषा विभाग पंजाब के कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 7 दिसंबर, 2026 निर्धारित की गई है। पहले की तरह यह परीक्षा विभाग के मुख्य कार्यालय, भाषा भवन, शेरांवाला गेट, पटियाला में आयोजित होगी। परीक्षा की फीस 3,000 रुपये होगी, जो नकद जमा करवानी होगी। आवेदन फॉर्म जमा करवाने वाले उम्मीदवार अपने साथ आधार कार्ड, दसवीं, बारहवीं और स्नातक के मूल प्रमाणपत्र तथा इनकी सत्यापित प्रतियां, 30×25 सेंटीमीटर आकार का स्वयं के पते वाला लिफाफा, जिस पर 56 रुपये के डाक टिकट लगे हों, और पांच पासपोर्ट साइज फोटो (एक ही फोटो सेशन की) लेकर आएं। इनमें से दो फोटो किसी राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित होनी चाहिए। फोटो में बैकग्राउंड और कपड़ों का रंग हल्का होना चाहिए। पंजाबी प्रबोध परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के फोन नंबर 0175-2214469 पर संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments