चंडीगढ़, 17 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह) : केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा के चुनाव प्रभारी सी.आर. पाटिल आज 17 नवंबर को ट्राइसिटी में आयोजित होने वाले तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने दौरे की शुरुआत वह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से करेंगे, जहां वे डिजिटल क्रिएटर्स को सम्मानित करेंगे। इसके बाद वह चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में सी.आर. पाटिल चंडीगढ़ क्लब में उद्योगपतियों से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। इस तरह उनका आज का दौरा डिजिटल क्षेत्र, पार्टी संगठन और औद्योगिक वर्ग के साथ संपर्क पर केंद्रित रहेगा।







