फतेहगढ़ साहिब, 17 नवंबर 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह) : पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत जिला फतेहगढ़ साहिब में जूडो, सॉफ्टबॉल और गतका के राज्य स्तरीय खेल मुकाबले 23 नवंबर 2026 तक विभिन्न खेल स्थलों पर करवाए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी श्री हरपिंदर सिंह ने बताया कि गतका के राज्य स्तरीय खेल मुकाबलों की शुरुआत हंसाली वाले बाबा श्री परमजीत सिंह जी के आशीर्वाद से करवाई गई।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय मुकाबलों के पहले दिन जूडो के अंडर-14 लड़कों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में दिवांशु (गुरदासपुर) ने पहला, सुमित (होशियारपुर) ने दूसरा और शिवजोत सिंह (मोगा) तथा मोहित (लुधियाना) ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह 66 किलोग्राम भार वर्ग में जपनूर सिंह (गुरदासपुर) ने पहला, नक्ष (अमृतसर) ने दूसरा और एकमजोत सिंह (फरीदकोट) तथा लक्ष्य शर्मा (होशियारपुर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि सॉफ्टबॉल के अंडर-14 लड़कों के पहले राउंड के नॉकआउट मुकाबले में जालंधर की टीम ने एस.ए.एस. नगर की टीम को 16-2 के अंतर से हराया। इसी तरह अंडर-21 लड़कों के मुकाबलों में मुक्तसर की टीम ने मोगा की टीम को 7-0 से और फाजिल्का की टीम ने एस.ए.एस. नगर की टीम को 11-1 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।







