Wednesday, November 18, 2026
HomePunjabसंगरूर पुलिस की नशों के खिलाफ कार्रवाई, 132.07 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन...

संगरूर पुलिस की नशों के खिलाफ कार्रवाई, 132.07 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संगरूर, 18 नवंबर 2026 (छत्रपाल सिंह): जिला पुलिस की ओर से चलाई जा रही ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत संगरूर सब-डिवीजन पुलिस ने 10 से 16 नवंबर 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 132.07 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

साप्ताहिक पुलिस कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी संगरूर डॉ. रवजोत ग्रेवाल, आईपीएस, ने बताया कि इसी अवधि के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को नशा छोड़ने के लिए उपचार हेतु भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि संगरूर सब-डिवीजन पुलिस ने गंभीर और अन्य आपराधिक मामलों में भी 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एस.एस.पी. ने बताया कि सप्ताह के दौरान वाहनों की जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने के विभिन्न मामलों में करीब 168 चालान किए गए। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान 427 व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 172 के तहत कार्रवाई की गई।

डॉ. ग्रेवाल ने बताया कि ‘गांवों के पहरेदार’ अभियान के तहत पुलिस की ओर से पंचायतों, खेल क्लबों और गांवों के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठकें की जा रही हैं। इन बैठकों के माध्यम से लोगों, विशेषकर युवाओं को नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने जिले के निवासियों से अपील की कि नशों की बिक्री या तस्करी संबंधी कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि नशों का कारोबार करने वाले लोगों के संबंध में सूचना मिलने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

एस.एस.पी. ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पुलिस की ओर से गांवों में पराली न जलाने संबंधी जागरूकता शिविर भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल को किसानों और आम लोगों की ओर से भरपूर समर्थन मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments