Friday, November 20, 2026
HomePatialaमतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के संबंध में 22 नवंबर...

मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के संबंध में 22 नवंबर और 6 दिसंबर को पटियाला जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी प्राप्त करेंगे दावे और आपत्तियां

पटियाला, 19 नवंबर 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): उपायुक्त-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी, पटियाला श्री हिमांशु जैन ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के तहत 22 नवंबर, दिन रविवार और 6 दिसंबर, दिन रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे।

उपायुक्त ने बताया कि इन कैंपों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इस दौरान संबंधित बूथ लेवल अधिकारी अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे और मतदाता सूचियों से संबंधित आम लोगों के दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों से भी अपील की गई है कि वे अपने बूथ लेवल एजेंटों को भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदान केंद्रों पर भेजें, ताकि लोग इन कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कैंपों के सुचारू संचालन के लिए संबंधित सेक्टर अधिकारियों को भी अपने-अपने निर्धारित सेक्टरों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, कैंपों की कार्यप्रणाली की निगरानी के लिए पटियाला मंडल के कमिश्नर को रोल ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है, जो अपनी टीम सहित जिले के किसी भी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का दौरा कर इन कैंपों का निरीक्षण कर सकते हैं।

श्री हिमांशु जैन ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपने नाम की जांच अवश्य करें और यदि किसी प्रकार का संशोधन, नया नाम दर्ज करवाने या आपत्ति दर्ज करवाने की आवश्यकता हो तो इन विशेष कैंपों का लाभ उठाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दोनों कैंपों के दौरान आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने तथा लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने के निर्देश भी दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments