Friday, November 20, 2026
HomePatialaखजाना कार्यालयों में 21 नवंबर तक आयोजित होने वाला पेंशन सेवा मेला...

खजाना कार्यालयों में 21 नवंबर तक आयोजित होने वाला पेंशन सेवा मेला शुरू – स्नेह लता

जिले के सभी पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों और पेंशनर यूनियनों के पदाधिकारियों से पेंशन सेवा मेले का लाभ उठाने की अपील

पटियाला, 20 नवंबर 2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब सरकार द्वारा पेंशनरों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला खजाना कार्यालय पटियाला तथा जिले के सब-खजाना कार्यालयों राजपुरा, नाभा, समाना, पातड़ां और दूधनसाधां में 21 नवंबर तक आयोजित किया जाने वाला पेंशन सेवा मेला शुरू हो गया है। यह जानकारी देते हुए पटियाला की जिला खजाना अधिकारी स्नेह लता ने बताया कि पेंशनरों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। जिन पेंशनरों ने अपना जीवन प्रमाण पत्र बैंक में जमा करवा दिया है, उन्हें भी ई-केवाईसी अवश्य करवानी चाहिए।

स्नेह लता ने बताया कि कार्यालय के ध्यान में आया है कि अधिकांश पेंशनरों ने केवल अपने बैंक बचत खातों की ही ई-केवाईसी करवाई है, जबकि पेंशन सेवा पोर्टल पर ई-केवाईसी नहीं करवाई, जो कि अनिवार्य है। उन्होंने सभी पेंशनरों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों के दौरान शिविरों में पहुंचकर पेंशन सेवा पोर्टल पर अपनी ई-केवाईसी अवश्य पूरी करवाएं।

जिला खजाना अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा पेंशनर सेवा पोर्टल के माध्यम से ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए यह तीन दिवसीय पेंशन सेवा मेला जिला खजाना कार्यालय पटियाला तथा जिले के सभी सब-खजाना कार्यालयों में लगाया जा रहा है। इन शिविरों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। उन्होंने जिले के सभी पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों तथा पेंशनर यूनियनों के पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने अधीन आने वाले पेंशनरों को आवश्यक दस्तावेजों सहित इस मेले में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। आवश्यक दस्तावेजों में पीपीओ की प्रति, आधार कार्ड, बैंक खाते की प्रति तथा मोबाइल नंबर (जो आधार कार्ड से लिंक हो) शामिल हैं, ताकि अधिक से अधिक पेंशनर इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन पेंशनरों की ई-केवाईसी पिछले वर्ष हो चुकी है, उन्हें इसे दोबारा करवाने की आवश्यकता नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments