Friday, November 20, 2026
HomeHaryanaलाडवा हलके की हर मांग को गंभीरता से सुनते हैं मुख्यमंत्री नायब...

लाडवा हलके की हर मांग को गंभीरता से सुनते हैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी:उपाध्यक्षा सुमन सैनी

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने गुरुद्वारा सिंह सभा लोहारा और शिव मंदिर कमेटी बरगट जट्टां को सौंपा 11-11 लाख रुपये की राशि का चैक
लाडवा, 19 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लाडवा विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास लगातार जारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा हलके की हर मांग को गंभीरता से सुनते हैं और उसे पूरा करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री ने अपने ऐच्छिक अनुदान कोष से लाडवा हलके के दो महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सामाजिक संस्थानों के लिए कुल 22 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। गुरुद्वारा सिंह सभा लोहरा और शिव मंदिर कमेटी बरगट जट्टान को 11-11 लाख रुपए के चेक वितरित किए गए है।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि गुरुद्वारा सिंह सभा गांव लोहारा को सामाजिक गतिविधियों के लिए हॉल के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस हॉल के बनने से गांव लोहारा और आसपास के गांवों के लोगों को सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक सुंदर और सुविधाजनक स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिव मंदिर कमेटी बरगट जट्टान को शिव मंदिर के पास सामाजिक गतिविधियों के लिए हॉल के निर्माण की 11 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस हॉल के निर्माण से गांव के लोगों को शादी, संस्कार, सत्संग, भंडारा, बैठकों और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए एक स्थाई स्थान मिलेगा।


उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच है कि विकास केवल सडक़ों और भवनों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को जोडऩे वाले स्थानों का विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है। गुरुद्वारा और मंदिर जैसे स्थान केवल पूजा के स्थान नहीं हैं, बल्कि ये समाज की एकता, सेवा और संस्कारों के केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि लाडवा हलके में पिछले कुछ महीनों में विकास की गति अभूतपूर्व रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments