Friday, November 20, 2026
HomePatialaअंतर जिला स्कूल खेलों में सर्कल कबड्डी अंडर-19 लड़कों के टूर्नामेंट में...

अंतर जिला स्कूल खेलों में सर्कल कबड्डी अंडर-19 लड़कों के टूर्नामेंट में जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी ममता खुराना ने खिलाड़ियों को दिया आशीर्वाद

पटियाला, 19 नवंबर 2026 (छत्रपाल सिंह ): जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी ममता खुराना के कुशल नेतृत्व, उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के दिशा-निर्देशों तथा जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह और जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के महासचिव चरणजीत सिंह भुल्लर के समन्वय से सर्कल कबड्डी अंडर-19 लड़कों का टूर्नामेंट प्रोफेसर गुरसेवक सिंह सरकारी फिजिकल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, पटियाला में करवाया जा रहा है। आज मुख्य अतिथि के तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी ममता खुराना और डीएससी डॉ. दलजीत सिंह ने विशेष रूप से पहुंचकर खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। आज हुए मुकाबलों में बरनाला ने फिरोजपुर को, लुधियाना ने फाजिल्का को, श्री अमृतसर साहिब ने श्री मुक्तसर साहिब को, संगरूर ने मोगा को, पटियाला ने गुरदासपुर को और मलेरकोटला ने तरनतारन को हराया। इस अवसर पर ऑब्जर्वर जसविंदर सिंह, ऑफिशियल देविंदर सिंह, ऑफिशियल राजवीर सिंह, संदीप जैन सीनियर सहायक, टूर्नामेंट के कन्वीनर देविंदर सिंह विरक और गुरप्रीत सिंह झंडा, शिव भंडी, बेअंत सिंह, भरपूर सिंह, कुलवंत सिंह, मनदीप शर्मा, लखविंदर सिंह, रणधीर सिंह, राकेश कुमार अरोड़ा, जगबीर सिंह, जगतार सिंह, गुरप्यार सिंह, सुनील कुमार, किरणजीत कौर, कुलजीत कौर, कमलप्रीत कौर, दमनजीत कौर, राजनप्रीत कौर, जगतार सिंह, जैत शाहूदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह बाजवा, जसवंत सिंह, प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह सहित सभी जिलों के खिलाड़ी और ड्यूटी स्टाफ उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments