Tuesday, November 24, 2026
HomePatialaसेंसस ऑपरेशन पंजाब-चंडीगढ़ के सहायक निदेशक विनोद कुमार यादव ने राजीव गांधी...

सेंसस ऑपरेशन पंजाब-चंडीगढ़ के सहायक निदेशक विनोद कुमार यादव ने राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (RGNUL) में की बैठक; जनगणना 2027 के दूसरे चरण और ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) को प्रोत्साहित करने संबंधी हुई चर्चा

पटियाला, 21 नवंबर 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): सेंसस ऑपरेशन पंजाब, चंडीगढ़ के सहायक निदेशक श्री विनोद कुमार यादव ने राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (RGNUL), पटियाला में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में चल रही ‘जनगणना (Census) 2027’ के दूसरे चरण (Phase 2) की जनसंख्या गणना की प्रक्रियाओं और अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना (Self-Enumeration) के लिए प्रेरित करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

इस उच्च स्तरीय बैठक में राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (RGNUL) के वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) जय शंकर सिंह, यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इवनीत कौर वालिया, उप अर्थ एवं सांख्यिकी सलाहकार-कम-अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, पटियाला श्रीमती जसविंदर कौर, असिस्टेंट यूनिवर्सिटी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) इंजीनियर हर्षवीर सिंगला, जिला कोऑर्डिनेटर श्री अमन कुमार बलिहार और जिला जनगणना मास्टर ट्रेनर श्री निशु शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।

बैठक के दौरान सहायक निदेशक श्री विनोद कुमार यादव और अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती जसविंदर कौर ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए प्रशासनिक और तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि इस डिजिटल जनगणना के तहत अधिक से अधिक नागरिकों, खासकर युवाओं और शिक्षित वर्ग को स्व-गणना (Self-Enumeration) पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने में शैक्षणिक संस्थानों और विद्यार्थियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) जय शंकर सिंह और रजिस्ट्रार डॉ. इवनीत कौर वालिया ने आश्वासन दिया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से सेंसस ऑपरेशन की टीम को हर संभव सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के स्टाफ और विद्यार्थियों को अधिक से अधिक स्व-गणना करने तथा आम लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि जनगणना के इस कार्य को निर्बाध, तेज और सटीक तरीके से पूरा किया जा सके। इस अवसर पर इंजीनियर हर्षवीर सिंगला, जिला कोऑर्डिनेटर श्री अमन कुमार बलिहार और जिला जनगणना मास्टर ट्रेनर श्री निशु शर्मा ने भी बैठक के दौरान तकनीकी, प्रशिक्षण और जमीनी स्तर की व्यवस्थाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments