सैन जुआन, 25 नवंबर 2026 (छत्रपाल सिंह): प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने 25 नवंबर को सैन जुआन में आयोजित 75वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। वह यह प्रतिष्ठित ताज जीतने वाली पहली विवाहित महिला और मां बनी हैं। उनकी इस जीत के साथ प्यूर्टो रिको ने छठी बार मिस यूनिवर्स का खिताब हासिल किया है।
जेनिफर ने फरवरी 2026 में पहली बार रैंप वॉक किया था और जून में मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको का खिताब जीतकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। उन्होंने प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान 30 किलो वजन भी कम किया।
डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नूनेज पहली रनर-अप और वेनेजुएला की क्लारा वेगास दूसरी रनर-अप रहीं। प्रतियोगिता में 116 देशों और क्षेत्रों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया।
भारत की ओर से केरल की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो ने प्रतिनिधित्व किया। वह टॉप-30 में जगह बनाने के बाद टॉप-12 में पहुंचने में सफल नहीं हो सकीं।







