Thursday, November 26, 2026
HomeEntertainmentश्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड, सैकड़ों...

श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड, सैकड़ों महिलाओं ने एक साथ किया लावणी डांस

पुणे, 26 नवंबर 2026 (अर्शदीप सिंह): बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म के पहले गाने ‘जी जी रे जी’ पर सैकड़ों महिलाओं द्वारा एक साथ लावणी नृत्य करने की प्रस्तुति को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिली है। पुणे स्थित जील यूनिवर्सिटी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक मराठी परिधान पहनकर करीब एक मिनट तक गाने के हूक स्टेप किए।

कार्यक्रम में श्रद्धा कपूर और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर भी मौजूद रहे। इस उपलब्धि पर फिल्म की टीम को प्रमाणपत्र और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। श्रद्धा ने भी मंच पर लावणी के स्टेप प्रस्तुत किए।

फिल्म में श्रद्धा महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं। इस किरदार के लिए उन्होंने कठिन नृत्य प्रशिक्षण लिया। रिपोर्टों के अनुसार, अभ्यास के दौरान वह चार-चार किलो के घुंघरू पहनकर रिहर्सल करती थीं, जिससे उनके पैरों में सूजन और मांसपेशियों में चोट आई तथा उन्हें करीब एक महीने आराम करना पड़ा।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा के साथ रणदीप हुड्डा, सिद्धार्थ जाधव और जीशान अय्यूब भी नजर आएंगे। फिल्म की निर्धारित रिलीज तारीख 4 दिसंबर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments