चंडीगढ़, 22 मई, 2026 : जगत गुरु नानक देव पंजाब राज्य मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा पंजाब लोक भवन, चंडीगढ़ में माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में विशेष रूप से भाग लिया गया। इस सम्मेलन में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. रतन सिंह तथा विश्वविद्यालय के एसोसिएट डीन (अकादमिक मामले) डॉ. अमितोज सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की।
इस सम्मेलन में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए कुलपति प्रो. रतन सिंह ने सम्मेलन के विषय ‘विद्यार्थियों की मानसिक स्थिति’ पर शोध आधारित विशेष प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने व्याख्यान में बताया कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा विद्यार्थी मानसिक रूप से मजबूत बन सकता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाना अत्यंत आवश्यक है तथा शैक्षणिक संस्थानों की इसमें अहम भूमिका है। इसी दिशा में कार्य करते हुए जगत गुरु नानक देव पंजाब राज्य मुक्त विश्वविद्यालय
“The Science of Happiness at Work” जैसे विशेष पाठ्यक्रम संचालित कर रही है, जो विद्यार्थियों तथा समाज को सकारात्मक सोच और बेहतर जीवन शैली की ओर प्रेरित करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के पाठ्यक्रम सफल, संतुलित और स्वस्थ समाज के निर्माण में अत्यंत लाभदायक सिद्ध होंगे।






