Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaअब पानी की बर्बादी पड़ेगी महंगी: नगर निगम का सख्त एक्शन !!!!

अब पानी की बर्बादी पड़ेगी महंगी: नगर निगम का सख्त एक्शन !!!!

पीने के पानी की बर्बादी करने वालों की अब खैर नहीं, नगर निगम ने कसा शिकंजा

पहले चालान पर ₹2000, दूसरे पर ₹5000 और तीसरी बार सीधे कनेक्शन काटने की तैयारी – कमिश्नर

पटियाला, 27 मई,2026: शहर में बढ़ती गर्मी और पीने के पानी की लगातार बढ़ रही खपत को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की ओर से पानी की फिजूलखर्ची रोकने के लिए बड़ा और सख्त कदम उठाया गया है। नगर निगम कमिश्नर श्री परमजीत सिंह (आईएएस) ने पीने के पानी का गलत और अनावश्यक उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

कमिश्नर श्री परमजीत सिंह (आईएएस) ने कहा कि पीने का पानी एक अमूल्य प्राकृतिक संसाधन है और इसकी अनावश्यक बर्बादी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर लोग पीने के पानी का इस्तेमाल गाड़ियां धोने, घरों के बाग-बगीचों और पार्कों में पानी देने, घरों और दुकानों के बाहर सड़कों पर छिड़काव करने तथा कई जगहों पर बिना जरूरत नल खुले छोड़ने जैसी गतिविधियों के लिए कर रहे हैं, जिससे बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की ओर से जेई (जूनियर इंजीनियर) और सैनिटरी इंस्पेक्टरों की विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है। ये टीमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में निगरानी करेंगी और पानी का दुरुपयोग करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करेंगी।

नगर निगम द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यदि कोई व्यक्ति पीने के पानी का गलत उपयोग करता पाया गया तो पहली बार उसका ₹2000 का चालान काटा जाएगा। दूसरी बार उल्लंघन करने पर ₹5000 का जुर्माना लगाया जाएगा, जबकि तीसरी बार दोषी पाए जाने पर उसका पानी का कनेक्शन ही काट दिया जाएगा।

कमिश्नर श्री परमजीत सिंह ने शहरवासियों से अपील की कि वे पीने के पानी के संरक्षण को सुनिश्चित करें और इसकी अनावश्यक बर्बादी से बचें। उन्होंने कहा कि यदि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे तो पानी जैसी कीमती संपदा को बचाया जा सकता है।

नगर निगम के इस सख्त फैसले के बाद अब पानी की बर्बादी करने वालों में हड़कंप मचना तय माना जा रहा है, क्योंकि अब न केवल जुर्माना भरना पड़ेगा बल्कि बार-बार नियम तोड़ने वालों के कनेक्शन भी काटे जाएंगे।

फोटो : जानकारी देते हुए नगर निगम कमिश्नर श्री परमजीत सिंह (आईएएस)

जारीकर्ता

Rajinder Mohan (सचिव)

Mayor Office Patiala

83609 66060

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments