पटियाला, 2 जून 2026 (जगप्रीत महाजन) : राम संगीत सभा के संरक्षक डॉ. राम अरोड़ा और बिंदू अरोड़ा की ओर से एक रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक तलविंदर जिप्पी ने अपनी लाइव म्यूजिक प्रस्तुति से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया और पूरे माहौल को संगीत के रंगों से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. राम अरोड़ा और बिंदू अरोड़ा ने लोकप्रिय गीत “जाने जां” प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं मैडम अरविंदर कौर और नरेश मल्होत्रा ने सदाबहार गीत “तुम आ गए हो, नूर आ गया है” की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया।
संगीत से सजी इस शाम में कलाकारों की मधुर आवाज और लाइव ऑर्केस्ट्रा की बेहतरीन धुनों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। आयोजकों ने सभी कलाकारों और संगीत प्रेमियों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का विश्वास दिलाया।