सेशेल्स, 28 जून, 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से निपटने और सतत विकास के क्षेत्र में उनके नेतृत्व एवं योगदान के लिए सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन‘ से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के सतत विकास को बढ़ावा देने के दीर्घकालिक प्रयासों तथा उनके हरित विकास (ग्रीन विजन) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता का प्रतीक माना जा रहा है।
जलवायु परिवर्तन, हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को वैश्विक स्तर पर लगातार सराहा जा रहा है। इसी क्रम में यह उन्हें मिला नवीनतम अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
इससे पहले मई 2026 में संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने, कृषि क्षेत्र में सुधार और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को प्रतिष्ठित ‘एग्रीकोला मेडल‘ से सम्मानित किया था।
वहीं, वर्ष 2018 में उन्हें सतत आर्थिक विकास, वैश्विक सहयोग और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘सियोल शांति पुरस्कार‘ प्रदान किया गया था। इसी वर्ष संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड‘ से भी सम्मानित किया था।






