Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaकृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा अमृत सरोवर कार्यक्रम में...

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा अमृत सरोवर कार्यक्रम में आज लेंगे हिस्सा

8.85 करोड़ से तैयार किए गए 15 अमृत सरोवरों का होगा लोर्कापण
कुरुक्षेत्र, 30 जून,2026 : जिला परिषद के सीईओ वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि 1 जुलाई को अमृत सरोवर कार्यक्रम का आयोजन नये लघु सचिवालय के सभागार में सुबह 10 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मुख्य अतिथि जिले में 8 करोड़ 85 लाख 57 हजार रुपए से तैयार किए गए 15 अमृत सरोवर का लोर्कापण करेंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा 1 जुलाई को प्रदेशभर में विकसित 325 अमृत सरोवरों के राज्य स्तरीय लोकार्पण कार्यक्रम का अंबाला में आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का जिला स्तर पर भी सीधा प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे जिला मुख्यालयों पर आयोजित होगा, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंबाला के नारायणगढ़ से राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments