Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaविशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पार्षदों के सहयोग से होगा पूरा :...

विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पार्षदों के सहयोग से होगा पूरा : शंभू राठी

एसडीएम शंभू राठी ने पार्षदों के साथ की बैठक,
एन्यूमरेशन फार्म को भरकर बीएलओ तक पहुंचाने के लिए नागरिकों को जागरूक करें पार्षद
शाहाबाद, 30 जून,2026 : एसडीएम शंभू राठी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य पार्षदों के सहयोग के बिना संभव नहीं है। एसआईआर का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है। इससे मतदाता सूची को त्रुटिरहित तैयार किया जा रहा है। बीएलओ द्वारा अपने-अपने बूथों पर एन्यूमरेशन फार्म बांटे गए हैं। जिन्हें जमा करवाने का कार्य चला हुआ है। इस कार्य को पार्षदों के सहयोग से समय पर पूरा किया जाना ही संभव है।
एसडीएम शंभू राठी मंगलवार को अपने कार्यालय आयोजित पार्षदों व बीएलए-1 की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने बैठक में पार्षदों को विशेष गहन पुनरीक्षण की पूर्ण जानकारी बताई। एसआईआर के कार्य को 14 जुलाई तक पूरा किया जाना है। नागरिक एन्यूमरेशन फार्म को ऑनलाइन भी सबमिट कर सकते हैं।
एसडीएम शंभू राठी ने कहा कि शाहाबाद विधानसभा में 185 बीएलओ एसआईआर का कार्य कर रहे हैं। बीएलओ ने 172247 मतदाताओं को एन्यूमरेशन फार्म बांटे जा चुके हैं। अब तक 84825 मतदाताओं का एन्यूमरेशन फार्म का डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बीएलओ अपने अपने बूथ के मतदाताओं के एन्यूमरेशन फार्म को जमा करवा रहे हैं। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए पार्षदों और बीएलए-1 की अहम भूमिका है। एक बीएलए प्रतिदिन 50 आवेदन बीएलओ को जमा करवा सकता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments