Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaविधायक कोहली ने अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

विधायक कोहली ने अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

पटियाला की राजनीतिक स्थिति और विकास कार्यों पर हुई चर्चा
जुलाई में पटियाला आएंगे अरविंद केजरीवाल, शहर को देंगे बड़ी सौगातें : कोहली
पटियाला, 4 जुलाई 2026: पटियाला शहर से आम आदमी पार्टी के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से महत्वपूर्ण मुलाकात की। बैठक के दौरान पटियाला शहर की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक कोहली ने पार्टी नेतृत्व को पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों तथा विभिन्न मुद्दों पर आधारित एक विशेष रिपोर्ट भी सौंपी। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल जुलाई माह में पटियाला आएंगे और शहर को कई बड़ी सौगातें देंगे।
बैठक के दौरान विधायक कोहली ने पटियाला के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने शहर में चल रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।
कोहली ने कहा कि इस समय पटियाला में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं और आम आदमी पार्टी सरकार शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने ऐतिहासिक श्री काली देवी मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य की भी विस्तृत जानकारी अरविंद केजरीवाल को दी। इसके अलावा नगर निगम और अन्य सरकारी विभागों द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का पूरा ब्यौरा भी उनके समक्ष रखा गया।
साढ़े चार वर्षों में पार्टी का जनाधार बढ़ा, फिर बनेगी सरकार : कोहली
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने अपने अधिकांश प्रमुख चुनावी वादे पूरे कर दिए हैं तथा महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता देने का वादा भी पूरा किया जा चुका है।
विधायक कोहली ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल जैसी पार्टियां अब जनता का विश्वास खो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग समझ चुके हैं कि राज्य का वास्तविक विकास केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है।
उन्होंने कहा कि इस समय पटियाला शहर में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिससे शहर की तस्वीर बदल रही है। अगले चार महीनों के भीतर सभी अधूरी और लंबित परियोजनाओं को पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments