मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीड कालवा के अमित की सडक़ दुर्घटना में हुई मृत्यु पर व्यक्त किया गहरा शोक
शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन, घायल रजत का भी पूछा कुश्लक्षेम
बाबैन/लाडवा, 5 जुलाई,2026 : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले के गांव बीड कालवा निवासी अमित की सडक़ दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।मुख्यमंत्री ने दिवंगत अमित के परिजनों से बात कर ढांढस बंधाया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सडक़ दुर्घटना में घायल रजत के घर पहुंच कर हाल-चाल जाना।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत अमित की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दुख को सहन करने का संबल दें। उन्होंने अमित के परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है।
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, चेयरमैन सुभाष कलसाना, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, पूर्व चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन, मुख्यमंत्री के मीडिया कॉओर्डिनेटर तुषार सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह,भाजपा नेता दीप सैनी, चैयरमैन सुरेश सैनी कुक्कु, नायब सिंह पटाक माजरा, सरपंच कुलदीप सिंह आदि ने भी शोक व्यक्त किया।






