Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabखरड़ के पास भारतमाला एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, नवविवाहित दंपति...

खरड़ के पास भारतमाला एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, नवविवाहित दंपति समेत तीन की मौत

खरड़: पंजाब के खरड़ के पास भारतमाला एक्सप्रेस हाईवे पर टोल प्लाजा के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के रहने वाले नवविवाहित दंपति और एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक पति-पत्नी का विवाह करीब तीन महीने पहले ही हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईवे पर जा रहे एक ट्रॉले के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। ट्रॉले की तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगने के कारण पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रॉले के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। घड़ूंआ थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में अचानक ब्रेक लगने को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments