Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaरायपुर मंडला में ' जनहित बेसहारा पेशेंट हेल्थ केयर सेंटर और वृद्धाश्रम'...

रायपुर मंडला में ‘ जनहित बेसहारा पेशेंट हेल्थ केयर सेंटर और वृद्धाश्रम’ का निर्माण कार्य जोरों पर।

मानवता की सेवा ईश्वर की सच्ची सेवा है : एस के गौतम

अपना घर आश्रम भरतपुर और जनहित समिति मिलकर दे रहे हैं आश्रम सेवा कार्य योजना को अंतिम रूप

पटियाला/रायपुर मंडला, 10 जुलाई, 2026 : जनहित समिति पंजीकृत पटियाला के प्रधान श्री एस के गौतम और जनरल सेक्रेट्री श्री विनोद कुमार शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में एक उच्च स्तरीय टीम ने हाल ही में गांव रायपुर मंडला स्थित जनहित समिति भवन का दौरा किया। समिति के संस्थापक सदस्य अनिल कुमार भारती, मैनेजर सतीश कुमार जोशी, केंद्र इंचार्ज रंजीत सिंह, निस्वार्थ समाज सेविकाओं अमरजीत साहीवाल और सोनिया पुरी पर आधारित इस पांच सदस्यी टीम ने जनहित बेसहारा पेशेंट हैल्थ केयर सेंटर और वृद्धाश्रम के किए जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस टीम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बेसहारा, अनाथ और मानसिक रूप से गंभीर बीमार व्यक्तियों के लिए श्रेष्ठ रूप में सेवा कार्य सुनिश्चित करने के बारे अपने सुझाव दिए।

इस अवसर पर जनहित समिति भवन, रायपुर मंडला में प्रस्तावित ‘जनहित पेशेंट हेल्थ केयर सेंटर’ और ‘वृद्धाश्रम’ के ग्राउंड फ़्लोर पर आश्रम की व्यवस्था संबंधी रूपरेखा प्रस्तुत की और साथ ही प्रथम फ्लोर पर निर्माण कार्य किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस समूचे विषय के बारे में समिति के प्रधान श्री एस के गौतम और जनरल सेक्रेट्री श्री विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि यह केंद्र समाज के उन उपेक्षित वर्गों, बेसहारा बुजुर्गों और मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के लिए वरदान साबित होगा, जिन्हें देखरेख और उपचार की नितांत आवश्यकता है।

भवन निरीक्षण और मार्गदर्शन

अपना घर आश्रम भरतपुर राजस्थान के योग्य मार्गदर्शन के अनुसार ही टीम ने पूरी बिल्डिंग का बारीकी से मुआइना किया। टीम के सदस्यों ने भवन की संरचना और उपलब्ध सुविधाओं को सेवा कार्य के लिए अत्यंत उपयुक्त पाया। इस पुनीत कार्य के शुभारंभ के लिए उन्होंने जनहित समिति के सभी सदस्यों को इस शुभ कार्य में अपना बहुमूल्य सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करने का आह्वान किया।

यहां यह भी वर्णनीय है कि अपना घर आश्रम भरतपुर राजस्थान की ओर से जनहित समिति को पूरी तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण प्रदान करने का भरोसा प्रदान किया गया । उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस सेवा कार्य में समर्पित रहने वाले कार्यकर्ताओं को भरतपुर राजस्थान स्थित मुख्यालय द्वारा विशेष प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) भी दी जाएगी, ताकि वे पीड़ित मानवता की सेवा अधिक कुशलता और संवेदनशीलता के साथ कर सकें। समाज सेवा के महान कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान देती आ रही दोनों संस्थाओं का यह मिलन इस अनुपम सेवा के क्षेत्र में एक नई अलख जगाने वाला सिद्ध होने जा रहा है। जनहित समिति और अपना घर आश्रम के इस साझा प्रयास से आने वाले समय में रायपुर मंडला का यह जनहित भवन बेसहारा लोगों के लिए आशा की एक नई किरण बनेगा।

फोटो: रायपुर मंडला पटियाला में निर्माणाधीन जनहित बेसहारा पेशेंट हैल्थ केयर सेंटर का निरीक्षण करते हुए टीम सदस्य।

जारीकर्ता:

विनोद कुमार शर्मा जनरल सेक्रेट्री

जनहित समिति (पंजीकृत), पटियाला।

मोबाइल नंबर: 9815070241

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments