Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabसनौर विधानसभा क्षेत्र में सेवा कार्यों के जरिए लोगों के बीच पहुंच...

सनौर विधानसभा क्षेत्र में सेवा कार्यों के जरिए लोगों के बीच पहुंच रहे हैं सेवादार राकेश बग्गा

सनौर, 14 जुलाई, 2026: सनौर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे सेवादार राकेश बग्गा (बहादरगढ़) पिछले लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने और कई मामलों में उनका मौके पर समाधान कराने के लिए लगातार सक्रिय हैं।
इसी क्रम में आज सेवादार राकेश बग्गा ने गांव महिमदपुर जट्टां, भट्ठलां और दौण कलां के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को कॉपियां वितरित कीं।
इस अवसर पर राकेश बग्गा ने कहा कि बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं। हम सभी का दायित्व है कि उनकी शिक्षा में हर संभव सहयोग करें, ताकि वे बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर वर्तमान और पूर्व सरकारों के नेताओं ने सनौर विधानसभा क्षेत्र में विकास के बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन क्षेत्र की सड़कों, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य बुनियादी समस्याओं की स्थिति देखकर ये दावे खोखले नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि आज भी क्षेत्र के लोग अनेक मूलभूत समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
राकेश बग्गा ने कहा कि यदि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सनौर विधानसभा क्षेत्र की जनता उन्हें जीताकर सेवा का अवसर देती है, तो वे क्षेत्रवासियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भी वे लगातार समाज सेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं और आगे भी जनता की सेवा करते रहेंगे।
इस अवसर पर अवतार सिंह, कपूर सिंह, जोगिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, जगतार सिंह, काला फोरमैन, सोनी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments