Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabचेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार...

चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

पंच सुखविंदर कौर, पंच हरप्रीत सिंह और पंच रमणदीप वर्मा के नेतृत्व में परिवारों ने थामा ‘आप’ का दामन

धूरी, 16 जुलाई, 2026: पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के करीब 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। ये परिवार पंच सुखविंदर कौर, पंच हरप्रीत सिंह और पंच रमणदीप वर्मा के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए।

इस अवसर पर चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने नव-शामिल परिवारों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा जनकल्याण और विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाएगा तथा संगठन में उचित स्थान प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि धूरी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नव-शामिल परिवारों से पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने तथा विकास के इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

पार्टी में शामिल हुए परिवारों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में हो रहे विकास कार्यों और जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं तथा पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments