Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं बेहतर स्वास्थ्य...

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं : आरती सिंह राव

नूंह जिले के तीन स्वास्थ्य उप-केंद्र होंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड
चंडीगढ़, 20 जुलाई, 2026 : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के अपने संकल्प को लगातार पूरा कर रही है। इसी क्रम में वर्ष 2026-27 के बजट में की गई घोषणा के अनुरूप नूंह जिले के तीन स्वास्थ्य उप-केंद्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के रूप में अपग्रेड करने की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि लूहिंगा कलां, चंदेनी और शाह चौखा स्थित स्वास्थ्य उप-केंद्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विकसित किया जाएगा। इससे आसपास के हजारों ग्रामीण नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा उपचार के लिए दूरस्थ अस्पतालों पर उनकी निर्भरता कम होगी।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के लिए भूमि, भवन, मानव संसाधन, चिकित्सा उपकरण तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत आकलन किया जा चुका है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद यहां सामान्य बीमारियों का उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, प्रसूति सेवाएं, आवश्यक जांच तथा दवाओं की उपलब्धता जैसी सुविधाएं अधिक प्रभावी ढंग से प्रदान की जाएंगी।
आरती सिंह राव ने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि मेवात क्षेत्र के ग्रामीण परिवारों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से गंभीर बीमारियों की रोकथाम और उपचार में भी सहायता मिलेगी। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा लोगों को घर के निकट ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने तथा अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नूंह जिले के इन तीन स्वास्थ्य उप-केंद्रों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments