Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaबसई में बनेगा 1000 एमएलडी क्षमता का दूसरा जलघर

बसई में बनेगा 1000 एमएलडी क्षमता का दूसरा जलघर

गुरुग्राम, 20 जुलाई, 2026 : मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के तहत गांव बसई में 1000 एमएलडी क्षमता के दूसरे जलघर के निर्माण को भी मंजूरी दी। इस परियोजना पर लगभग 149 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
उन्होंने बताया कि कुल 380.40 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों के लिए 363.82 करोड़ रुपये में टेंडर जारी कर लगभग 16.58 करोड़ रुपये की बचत की गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, एफएमडीए एवं जीएमडीए के सलाहकार डी.एस. ढेसी, प्रधान सचिव पंकज यादव, विजय सिंह दहिया, जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.सी. मीणा, महानिदेशक आपूर्ति एवं निपटान पंकज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments