कुरुक्षेत्र, 21 जुलाई 2026: 
इस कार्यक्रम के दौरान एलएनजेपी अस्पताल की जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम से कर्ण सिंह द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को नालसा (मानसिक बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों एवं बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2024 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उनके द्वारा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, उपलब्ध उपचार सुविधाओं तथा समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर पीएलवी अमनप्रीत द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुरुक्षेत्र द्वारा प्रदान की जाने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता संबंधी सेवाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्तियों को प्राधिकरण के माध्यम से नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है तथा किसी भी कानूनी समस्या के समाधान हेतु डीएलएसए से संपर्क किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने जागरूकता कार्यक्रम में रुचि दिखाई और महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।






