Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaआईटीआई छात्रों को आधुनिक उद्योगों के अनुरूप कुशल बनाना सरकार का मुख्य...

आईटीआई छात्रों को आधुनिक उद्योगों के अनुरूप कुशल बनाना सरकार का मुख्य लक्ष्य : राज्य मंत्री गौरव गौतम

चंडीगढ़, 21 जुलाई 2026: हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे देश के अग्रणी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनकर बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकें। इसी दिशा में राज्य सरकार ने आईटीआई संस्थानों में अत्याधुनिक मशीनरी एवं नए उपकरण उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

हरियाणा सिविल सचिवालय में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की उच्च स्तरीय खरीद समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आईटीआई संस्थानों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों को शीघ्र उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा की गई।

राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक कौशल से युक्त युवा ही देश की वास्तविक शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का साझा लक्ष्य है कि “हर हाथ को हुनर” मिले, ताकि युवा आत्मनिर्भर बनकर विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के कौशल विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आईटीआई संस्थानों में आधुनिक तकनीकों और अत्याधुनिक उपकरणों के समावेश से विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा तथा वे उद्योगों की वर्तमान मांग के अनुरूप दक्ष बन सकेंगे। इससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और युवाओं की रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments