Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaउपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कार्यकर्ताओं को नागरिकों के विभिन्न योजनाओं में आवेदन...

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कार्यकर्ताओं को नागरिकों के विभिन्न योजनाओं में आवेदन करने की दी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंत्योदय की नीति से चला रहे हैं सरकार : सुमन सैनी

बाबैन/लाडवा, 21 जुलाई :2026  हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंत्योदय की नीति के साथ सरकार चला रहे हैं। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को आगे बढ़ाने की नीति के साथ नागरिकों को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी व्यवस्था के साथ नीति और योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं अंत्योदय की नीति के तहत तैयार की गई है योग्य पात्र तक उसका लाभ पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को अपनी अहम भूमिका अदा करनी है और पात्रों का योजनाओं में आवेदन करवाना है।


लाडवा विधानसभा के गांव उमरी में बनने वाले सिख संग्रहालय से बढ़ेगी विश्व स्तर पर पहचान

उपाध्यक्षा सुमन सैनी मंगलवार को लाडवा विधानसभा के गांव रामपुरा में आयोजित टिफन बैठक में बोल रही थी। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर उपाध्यक्षा सुमन सैनी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों को धरातल पर योग्य पात्र तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में 5 बूथों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा के गांव उमरी में बनने वाले सिख संग्रहालय से लाडवा, कुरुक्षेत्र, हरियाणा को विश्व स्तर की पहचान मिलेगी।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनाव के दौरान महिलाओं से वादा किया था कि सरकार बनने पर उन्हें 2100 रुपए प्रति महीना दिया जाएगा। इस वायदे को पूरा करते हुए पहले ही बजट में इस योजना के लिए बजट तय किया गया और दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना की 9वीं किस्त जारी की गई है। इसके तहत 9 लाख 98 हजार लाभार्थी बहन-बेटियों के खातों में 209 करोड़ 69 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। इसे मिलाकर अब तक 9 किस्तों में 1 हजार 832 करोड़ 69 लाख रुपये की राशि दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि गत 25 सितंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 109 वें जन्मदिवस के अवसर पर ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ ऐप का शुभारंभ किया गया था। चालू वित्त वर्ष के बजट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस योजना के लिए 6 हजार 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचायती भूमि पर 20 वर्ष से ज्यादा समय से मकान बनाकर रह रहे नागरिकों को मालिकाना हक दिया जाने की योजना का लागू किया हुआ है। इस योजना के तहत पात्र ग्रामीण का समाधान पोर्टल के माध्यम से आवेदन अधिक से अधिक करवाएं। इसी तरह प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1.80 लाख से कम आय वाले परिवारों को दो किलोवाट का सोलर सिस्टम दिया जा रहा है। इसके लिए आवेदन करने वाले का कोई भी खर्च नहीं होता है। चयनित पात्र को योजना के तहत 60 हजार रुपए केंद्र सरकार और 50 हजार रुपए मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी की तरफ से दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस तरह ही अनेक योजनाओं को लागू किया हुआ है। जिनका लाभ पाने के लिए अधिक से अधिक नागरिकों का आवेदन करवाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments