Thursday, August 27, 2026
HomePunjabफरीदकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से दरानी-जठानी...

फरीदकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से दरानी-जठानी की मौत

फरीदकोट 24 जुलाई, 2026 (गुरप्रीत सिंह): फरीदकोट के सादिक रोड पर शनिवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान संजना रानी (43) और पूजा रानी (49) के रूप में हुई है, जो रिश्ते में देवरानी और जेठानी थीं।

जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं सुबह करीब 8 बजे एक्टिवा पर सवार होकर पीने का पानी लेने के लिए नहर की ओर जा रही थीं। जब वे सादिक रोड स्थित जहाज ग्राउंड के पास पहुंचीं, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर कई मीटर तक घिसटती चली गईं और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर हादसे की पूरी जानकारी जुटा रही है।

वहीं, मृतक महिलाओं के परिवार ने आरोपी कार चालक को जल्द गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments