हाँसी, 25 जुलाई, 2026 (संज़ीव शर्मा): हाँसी को भले ही जिले का दर्जा मिल चुका हो, लेकिन यहां आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे शहर में आधार अपडेट के लिए केवल एक ही केंद्र होने के कारण लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं।
सुबह 5 बजे से लग रही कतारें
जींद चौक स्थित डाकघर में बने आधार केंद्र पर लोग सुबह 5 बजे से ही लाइन में लगने को मजबूर हैं। जबकि डाकघर सुबह 9 बजे खुलता है, लेकिन लोग टोकन मिलने की उम्मीद में तड़के ही पहुंच जाते हैं।
टोकन खत्म और मशीन खराब होने पर हंगामा
लोगों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब घंटों इंतजार करने के बाद उन्हें पता चला कि केंद्र की एक मशीन खराब है और टोकन भी खत्म हो चुके हैं। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम (SDM) के सामने लोगों ने अपनी नाराजगी जताई और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की कि शहर में आधार बनाने और अपडेट करने के लिए अतिरिक्त केंद्र खोले जाएं, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।






