Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaमन की बात से प्रेरणा लेकर युवा बनाएं आत्मनिर्भर भारत

मन की बात से प्रेरणा लेकर युवा बनाएं आत्मनिर्भर भारत

लाडवा, 26 जुलाई,2026 (संजीव सिंगला): मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए हुनरमंद लोगों के कौशल को मन की बात कार्यक्रम के दौरान साझा किया। प्रधानमंत्री हर महीने मन की बात की कार्यक्रम में ऐसे लोगों के कौशल को साझा करते है, जो दूसरे लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वरोजगार शुरु करने का हौंसला देते है। ये कदम प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने की महत्वपूर्ण कड़ी है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को लाडवा विधानसभा क्षेत्र के आईजीएन कॉलेज में स्थित धनौरा जाटान बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को नागरिकों के बीच बैठकर सुना और इसके उपरांत नागरिकों से इस पर चर्चा भी की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर विभिन्न खेलों के विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी। इसके साथ ही एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की। प्रदेश में 1 करोड़ 86 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में पौधे रोपित किए जा रहे है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि परिवार में किसी खुशी के मौके जैसे जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ इत्यादि पर पौधा रोपित करे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप आज हमें एक ऐसा विकसित भारत-विकसित हरियाणा बनाना है, जहां विकास का अर्थ उस गरीब मां के चेहरे की मुस्कान हो, जिसके बेटे को रोजगार मिला है। विकास का अर्थ उस बेटी का आत्मविश्वास हो, जिसने प्रशिक्षण लेकर अपना काम शुरू किया है। विकास का अर्थ उस श्रमिक का सम्मान हो, जिसे अपनी मेहनत का उचित अवसर मिला है। विकास का अर्थ यह विश्वास हो कि सरकार कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी एक संवेदनशील साथी है।
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, एडीसी विवेक आर्य, एसडीएम अनुभव मेहता, चेयरमैन सुभाष कलसाना, भाजपा के वरिष्ठï नेता जयभगवान शर्मा डीडी, चेयरमैन गुरनाम सैनी, चेयरमैन रविंद्र सांगवान, जिलाध्यक्ष रमेश सैनी, चेयरपर्सन साक्षी खुराना, चेयरमैन डा. गणेश दत्त, चेयरमैन सतीश मथाना, मीडिया कोआर्डिनेटर तुषार सैनी, प्रधान जितेंद्र खैरा, प्रदेश सचिव राहुल राणा, मंडलाध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडलाध्यक्ष विकास शर्मा, मंडलाध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा, मंडलाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, सतबीर मंगोली, नायब सिंह पटाक माजरा, पूनम सैनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments