Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaस्वस्थ युवा ही दे सकता है देश की तरक्की में अपना योगदान

स्वस्थ युवा ही दे सकता है देश की तरक्की में अपना योगदान

कुरुक्षेत्र, 26 जुलाई, 2026 (संजीव सिंगला):  शिक्षक कपिल ने कहा कि देश की तरक्की में युवा पीढ़ी का स्वस्थ होना ज़रूरी है। इसलिए देश के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए युवा पीढ़ी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की जरूरी है।
शिक्षक कपिल भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ रविवार को कारगिल दिवस पर आयोजित साइक्लोथॉन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस से पहले शिक्षक कपिल व प्रशिक्षक कोमल, सेवानिवृत्त डीएसओ यशवीर सिंह, हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर, समाजसेवी नरेश सैनी  ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस साइक्लोथॉन के प्रतिभागियों ने कई किलोमीटर साइकिल चलाई।
शिक्षक कपिल ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों को याद करने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत के क्षेत्रीय निदेशिका रितु पथिक आदेशानुसार व सहायक निदेशक विजय मनचंदा  के मार्गदर्शन में युवाओं को शामिल कर साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इस साइक्लोथॉन का आयोजन करते हुए एक साल से ज़्यादा समय हो चुका है। इस लक्ष्य है कि लोगों को फिट रहने के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि साई की तरफ़ से निकाली जा रहीं साइक्लोथॉन में हर वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
इस मौके पर हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर, हॉकी कोच सोहन लाल, समाजसेवी विनोद गर्ग, वीरभान सिंह, नरेश सैनी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments