Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaजिला प्रधान प्रवीन जोड़ा ने नीट परीक्षा में सफल छात्रा को दी...

जिला प्रधान प्रवीन जोड़ा ने नीट परीक्षा में सफल छात्रा को दी बधाई

फतेहाबाद, 27 जुलाई, 2026 (संजीव सिंगला): भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान प्रवीन जोड़ा ने फतेहाबाद पुलिस लाइन निवासी अनुक्षा के घर पहुंचकर नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने पर उन्हें बधाई दी। अनुक्षा, विनोद कुमार की पुत्री हैं। इस दौरान उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि परिवार के साथ-साथ पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

प्रवीन जोड़ा ने कहा कि नीट जैसी कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करना मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज शिक्षा, चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश की प्रगति में योगदान दे रही हैं। इस मौके पर उन्होंने परीक्षा व्यवस्था में किए जा रहे सुधारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है, ताकि विद्यार्थियों को निष्पक्ष अवसर मिल सकें और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा और परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। प्रवीन जोड़ा ने विश्वास जताया कि बेहतर परीक्षा व्यवस्था से विद्यार्थियों और अभिभावकों का भरोसा और मजबूत होगा। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments