Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaओ.बी.सी मोर्चा की मासिक बैठक सम्पन्न

ओ.बी.सी मोर्चा की मासिक बैठक सम्पन्न

फतेहाबाद 27 जुलाई,2026 (संजीव शर्मा): भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष बलदेव सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं हरियाणा सरकार के चेयरमैन देवेंद्र पांचाल मौजूद रहे। चेयरमैन नियुक्त होने के बाद ओ.बी.सी मोर्चा की ओर से उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

बैठक के दौरान बलदेव सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का आह्वान किया। जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य और सुरेंद्र सैनी ने मंडल व बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय करने और आगामी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि पार्टी ओबीसी समाज को सम्मान और उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों और योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

देवेंद्र पांचाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनकल्याण, पारदर्शिता और समान विकास के उद्देश्य से काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर जरूरतमंदों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग करें। बैठक में जिला महामंत्री पवन प्रजापति, हवा सिंह, भट्टू मार्केट कमेटी चेयरमैन प्रदीप मंडन सहित भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments