Wednesday, August 26, 2026
HomeNationalचीन से आई फ्लाइट लखनऊ उतारी गई, खराब मौसम बना वजह

चीन से आई फ्लाइट लखनऊ उतारी गई, खराब मौसम बना वजह

27 जुलाई, 2026 (अनिल कुमार भारती): काठमांडू में प्रतिकूल मौसम की वजह से चाइना सदर्न एयरलाइंस की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को रविवार रात लखनऊ की ओर डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट सी.ज़ेड 3067 रात 10:57 बजे काठमांडू में लैंडिंग नहीं कर सकी, जिसके बाद उसे लखनऊ भेजा गया। विमान ने रात 11:18 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। बाद में मौसम की स्थिति के अनुसार आगे की उड़ान को लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई।

यह उड़ान चीन के ग्वांगझू शहर से रवाना हुई थी और इसे नेपाल की राजधानी काठमांडू में उतरना था। फ्लाइट में कुल 159 यात्री सवार थे, जिन्हें खराब मौसम के कारण पहले लखनऊ में उतारा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments