Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaबिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए कष्ट निवारण फोरम की...

बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए कष्ट निवारण फोरम की बैठक आयोजित

कुरुक्षेत्र, 27 जुलाई,2026 (संजीव सिंगला): यू.एच.बी.वी.एन के अधीक्षक अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने कहा कि बिजली संबंधी उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निवारण करने के लिए विद्युत सदन यू.एच.बी.वी.एन में चेयरमैन की अध्यक्षता में उपभोक्ता फोरम की एक बैठक 28 जुलाई 2026 को होगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता शिकायत फोरम की बैठक सेक्टर-8 एस.ई विद्युत सदन यू.एच.बी.वी.एन यू.एच.बी.वी.एन कुरुक्षेत्र में 28 जुलाई को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक होगी। इस बैठक में बिजली सम्बन्धित वह समस्याएं सुनी जाएगी, जिनका एस.डी.ओ सहित स्थानीय अधिकारियों से मिलने उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के 2 वर्ष से पहले के केस बिजली चोरी संबंधी मुकदमे कोर्ट में लंबित है, सुनवाई दरबार में नहीं होगी। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि फोरम के समक्ष निर्धारित समय तक सेक्टर-8 विद्युत सदन में पहुंचकर बिजली संबंधी समस्याओं का शीघ्र निवारण करवाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments