Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोहन लाल बडौली को सौंपी नई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोहन लाल बडौली को सौंपी नई जिम्मेदारी

चंडीगढ़, 28 जुलाई,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में हरियाणा जनतंत्र उद्यम ब्यूरो के नवनियुक्त चेयरमैन मोहन लाल बडौली को उनके पद का कार्यभार ग्रहण करवाया।

मुख्यमंत्री ने मोहन लाल बडौली को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि बडौली अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकुशलता के आधार पर हरियाणा जनतंत्र उद्यम ब्यूरो के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे तथा जनहित एवं प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, विधायक कृष्णा गहलावत, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैतली, मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments