Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaहरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अंबाला कॉलेज को मिला आचार्य रघुवीर का...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अंबाला कॉलेज को मिला आचार्य रघुवीर का नाम

चंडीगढ़, 28 जुलाई,2026 (संजीव शर्मा): शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के महान शिक्षाविदों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला छावनी स्थित सरकारी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज का नाम बदलकर “आचार्य रघुवीर सरकारी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, अंबाला छावनी” करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके लिए मौजूदा नीति में आवश्यक छूट देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

महीपाल ढांडा ने कहा कि आचार्य रघुवीर एक प्रसिद्ध शिक्षाविद, भाषाविद, संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति के महान विद्वान तथा राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और भाषाओं के संरक्षण एवं प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि कॉलेज का नाम आचार्य रघुवीर के नाम पर रखने से विद्यार्थियों को उनके आदर्शों, शिक्षा के प्रति समर्पण और राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरणा मिलेगी।

महीपाल ढांडा ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को देश के महान व्यक्तित्वों और उनके आदर्शों से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह निर्णय नई पीढ़ी में देशभक्ति, सांस्कृतिक गौरव और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। शिक्षा मंत्री ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments