फतेहगढ़ साहिब, 26 अगस्त,2026 (राजेश कुमार): डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी डॉ. सोना थिंद ने आज मतदाता सूचियों की चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर)-2026 के तहत घर-घर सर्वे का 100 प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले 30 बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) को सम्मानित किया।
बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशंसा पत्र सौंपते हुए डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने कहा कि उनकी प्रतिबद्धता और कार्यक्षमता ने जिले में काम कर रहे अन्य बीएलओ के लिए मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की सफलता में बीएलओ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।

जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने कहा कि बीएलओ ने पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ काम करते हुए एसआईआर के तहत निर्धारित तिथि से पहले ही घर-घर सर्वे का कार्य पूरा किया है। उनका यह प्रयास अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर एसडीएम अमलोह हरवीर कौर, एसडीएम बस्सी पठाना दीपजोत कौर और चुनाव तहसीलदार निर्मला रानी भी मौजूद रहीं।
सम्मानित किए गए बूथ लेवल अधिकारियों में विधानसभा क्षेत्र बस्सी पठाना से हरप्रीत सिंह (बूथ नंबर 32), गुरदीप सिंह (39), लखबीर सिंह (40), सोहन सिंह (70), मनदीप कौर (71), कुलदीप कौर (94), श्याम कुमारी (119), कुलदीप कौर (123), बलकरण सिंह (128), नरेंद्र सिंह (133), यादविंदर सिंह (144), पुनीत अपूर (168) और मनिंदर कौर (172) शामिल रहे।
इसी तरह विधानसभा क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब से गुरजीत सिंह (बूथ नंबर 149), जस्मेर सिंह (160), नरेंद्र कुमार (164), राज कुमार सिंह (165), जसवीर सिंह (166), अमनदीप सिंह (168), कोमल अष्टा (192) और मान सिंह (198) को सम्मानित किया गया।
विधानसभा क्षेत्र अमलोह से अमित वर्मा (बूथ नंबर 41), गगनदीप कौर (73), रविंदर कौर (74), अमरीक सिंह (116), रेशम कौर (140), सोनी सिंह (145), हरदीप कौर (146), रानी (152) और बलविंदर कौर (164) भी सम्मानित होने वाले बीएलओ में शामिल रहे।






