Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaहरियाणा के राज्यपाल ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को अर्पित की श्रद्धांजलि

हरियाणा के राज्यपाल ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को अर्पित की श्रद्धांजलि

चंडीगढ़, 27 जुलाई,2026 (संजीव सिंगला): हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने डॉ. कलाम को महान वैज्ञानिक, दूरदर्शी राष्ट्रनायक और सादगी, विनम्रता एवं ज्ञान की प्रतिमूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि भारत के रक्षा और अंतरिक्ष कार्यक्रमों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में डॉ. कलाम का योगदान अतुलनीय रहा है। देश की तकनीकी प्रगति और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के कारण उन्हें ‘मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना गया। प्रो. घोष ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनकी दूरदृष्टि, उच्च जीवन मूल्यों और अटूट समर्पण ने देश के करोड़ों युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन और व्यक्तित्व आज भी युवाओं को कड़ी मेहनत, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनकी शिक्षाएं और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा मार्गदर्शक बने रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments