Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabहरजिंदर कौर की सफलता पंजाब की उभरती खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा

हरजिंदर कौर की सफलता पंजाब की उभरती खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा

29 जुलाई,2026 (राजेश कुमार): प्रसिद्ध खेल लेखक और पूर्व हॉकी खिलाड़ी जगमोहन सिंह ‘लक्की’ ने कहा है कि ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली पंजाब की बेटी और वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर की खेल उपलब्धियां प्रदेश की उभरती महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

एक बयान में जगमोहन सिंह लक्की ने कहा कि हरजिंदर कौर ने राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 227 किलोग्राम भार उठाकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने स्नैच में 101 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 126 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक हासिल किया।

उन्होंने कहा कि हरजिंदर कौर का सफर टोकरी वाली मशीन से लेकर राष्ट्रमंडल खेलों के मंच तक पहुंचने तक की मेहनत और संघर्ष की मिसाल है। नाभा के नजदीकी गांव मैहश के एक साधारण किसान परिवार में जन्मी हरजिंदर कौर ने अपने मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब और देश का नाम रोशन किया है। जगमोहन सिंह लक्की ने कहा कि पंजाब की युवा खिलाड़ियों को हरजिंदर कौर की सफलता से प्रेरणा लेते हुए कठिन परिस्थितियों का सामना करना चाहिए और अपनी खेल प्रतिभा को निखारकर विश्व स्तर पर बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए।

जगमोहन सिंह लक्की ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments