Wednesday, August 26, 2026
HomeNationalनीट पेपर लीक केस: सी.बी.आई चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, 13...

नीट पेपर लीक केस: सी.बी.आई चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, 13 आरोपी घेरे में

नई दिल्ली, 29 जुलाई, 2026 (राजेश कुमार): नीट यू.जी पेपर लीक मामले में गठित फास्ट-ट्रैक अदालत ने बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई) की ओर से दाखिल चार्जशीट को रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया। विशेष न्यायाधीश अनु ग्रोवर बालिगा की अदालत ने इस मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल अंतिम रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए सी.बी.आई को अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने के लिए समय दिया है। सी.बी.आई ने अदालत को बताया कि करीब 20 हजार पन्नों के दस्तावेजों को स्कैन करने का काम जारी है और इन्हें तीन दिन बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त तय की है।

सूत्रों के मुताबिक, अदालत के निर्देश के बाद अधिवक्ता वी.के. पाठक और अर्जुन आनंद को इस मामले में सी.बी.आई की ओर से विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है। जांच एजेंसी ने मंगलवार को नीट यू.जी 2026 पेपर लीक केस में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। आरोपियों में पेपर तैयार करने से जुड़े तीन विशेषज्ञ, कोचिंग संस्थानों से जुड़े दो लोग, बिचौलिए और कुछ लाभार्थी उम्मीदवार शामिल हैं।

सी.बी.आई ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, सबूत नष्ट करने समेत कई अपराध किए। इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण कानून और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments