Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabमोगा के पत्तो हीरा सिंह गांव के पास खेतों में मिला युवक...

मोगा के पत्तो हीरा सिंह गांव के पास खेतों में मिला युवक का शव

मोगा, 31 जुलाई,2026 (गुरप्रती सिंह): मोगा जिले के गांव पत्तो हीरा सिंह के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव पत्तो हीरा सिंह निवासी हरसिमरत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक का शव गांव से लगती लिंक सड़क के पास खेतों से बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेतों की ओर जाने वाले रास्ते से गुजर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खेत में गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments