Wednesday, August 26, 2026
HomeSportsनीरज चोपड़ा ने जीता रजत, भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में बढ़ाया पदक...

नीरज चोपड़ा ने जीता रजत, भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में बढ़ाया पदक खाता

1 अगस्त,2026 (अनिल कुमार भारती): ग्लासगो में जारी राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भाला फेंक स्पर्धा में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, भारत के यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक श्रीलंका के रुमेश पाथिरागे ने 89.75 मीटर की शानदार थ्रो के साथ जीता।

खेलों के आठवें दिन भारत ने कुल छह पदक हासिल किए, जिसमें दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल रहे। जूडो में अस्मिता डे ने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत के लिए इस खेल में पहला स्वर्ण पदक जीतकर नया अध्याय जोड़ा। इसके कुछ ही समय बाद हर्ष सिंह ने भी स्वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली में दूसरा गोल्ड डाल दिया। यामिनी मौर्य ने रजत पदक जीतकर भारत के पदक अभियान को और मजबूत किया।

एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलॉन में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।

पदक तालिका में भारत 10वें स्थान पर बना हुआ है। भारतीय दल अब तक कुल 23 पदक जीत चुका है, जिसमें 5 स्वर्ण, 12 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments