Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabराजपुरा के धर्मगढ़ और अलूणा में दिखाई गई श्री गुरु रविदास जी...

राजपुरा के धर्मगढ़ और अलूणा में दिखाई गई श्री गुरु रविदास जी पर विशेष डॉक्यूमेंट्री

राजपुरा, 2 अगस्त,2026 (दीपक दत्ता): पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष डॉक्यूमेंट्री अभियान के तहत पटियाला जिले के विभिन्न गांवों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। राजपुरा ब्लॉक के गांव धर्मगढ़ और अलूणा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस डॉक्यूमेंट्री को देखा।

मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में तैयार की गई इस डॉक्यूमेंट्री का उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, दर्शन तथा समानता, सामाजिक न्याय, प्रभु भक्ति और सर्व-साझीवालता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के प्रत्येक गांव में डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया जा रहा है, ताकि विशेष रूप से युवा पीढ़ी गुरु साहिब की शिक्षाओं से परिचित हो सके। डॉक्यूमेंट्री देखने के बाद ग्रामीणों ने पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का समानता, भाईचारे और भेदभाव रहित समाज का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है तथा इस प्रकार की पहल नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर गांवों के पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, धार्मिक हस्तियां तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments